डुंडा: बरसाली गांव में नागपंचमी पर नागराजा देवता का मेला ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया, देवता का दूध-दही से करवाया स्नान
मंगलवार को नाकुरी, मंगलीसैरा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण नागराजा देवता की डोली के साथ खड़ी चढाई पार करते बरसाली गांव पहुंचे। वहां नाग पंचमी के शुभ मुहुर्त पर ग्रामीणों ने आराध्य नागराजा देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। ठीक शाम 4 बजे ग्रामीणों ने देवता की पौराणिक थात पर आराध्य नागराजा देवता का दूध, दही व मक्खन से स्नान करवाया।