डुंडा: डुंडा ब्लॉक मुख्यालय से अंतिम चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए 128 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं
आगामी 28 जुलाई को जनपद के डुंडा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का मतदान संपन्न होना है। जिला निर्वाचन विभाग ने शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। डुंडा ब्लॉक मुख्यालय से विभिन्न मतदेय स्थलों के लिए 128 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।