डुंडा: डुंडा के भाटगांव में मतदान के दौरान लाइन में लगे एक बुजुर्ग की अचानक हुई मौत
जानकारी के अनुसार ने भाटगांव निवासी विजय प्रसाद भट्ट उम्र 75 साल मतदान के लिए लाइन मे लगे थे। तभी बुजुर्ग विजय प्रसाद भट्ट अचानक जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बुजुर्ग विजय प्रसाद को पीएचसी डुंंडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग विजय प्रसाद का ऐसा अचानक चले जाने से परिवार जानों में शोक की लहर है।