बक्सर: नगर के ट्रांसपोर्ट गोदाम में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट का छापा
Buxar, Buxar | Sep 20, 2024 नगर में वाणिज्य कर विभाग के द्वारा खलासी मोहल्ला मार्ग में स्थित जय माता दी ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी की गई तथा स्टॉक का मिलान किया गया. इस दौरान ना सिर्फ गोदाम की जांच की गई बल्कि गोदाम में माल उतारने के लिए पहुंचे एक ट्रक की भी जांच हुई. सभी सामानों की रसीद का मिलान किया गया हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.