जहानाबाद: ऊंटा सहित जिले के 16 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई
जिले के ऊंटा स्थित परीक्षा केंद्र सहित कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया। मंगलवार वार को शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट तक चली दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई व्यवधान न उत्पन्न होते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।