जहानाबाद: विश्व कैंसर दिवस पर ANM, GNM छात्रावास से जागरूकता रैली निकाली गई
मंगलवार दिन में करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जहानाबाद के ANM, GNM छात्रावास से ANM, GNM की छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, सदर विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास सहित अन्य गणमान्यों के द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली के माध्यम से आम लोगों में कैंसर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाया गया।