जहानाबाद: सदर अस्पताल में जिला पदाधिकारी और स्थानीय विधायक ने कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन किया
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय , विधयाक जहानाबाद सुदय यादव एवँ विधायक मखदुमपुर सतीश दास ने सदर अस्पताल में कैंसर स्क्रर्निंग शिविर का उद्घाटन मंगलवार 12:30 में फीता काटकर एवँ दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर जिलाधिकारी एवँ नेताओं ने लोगों से जीवन जीने के तरीकों को बदलने की अपील की , खान पान सुधारने तथा योग की ताकत को पहचानने की सलाह दी ।