जहानाबाद: बत्तीस भँवरिया के पास बाइक सवार हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद में तेज रफ्तार के कारण आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है , इस का नतीजा है सोमवार शाम लगभग 7बजकर 30मिनट पर बत्तीस भँवरिया दुर्गा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी । बाइक पर पति पत्नी सवार थे जिनका घर विशुनपुर हड़हल है। बाइक सवार पप्पू कुमार गंभीर जख्मी हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में किया जा रहा है।