जहानाबाद: कोर्ट एरिया में माल लदे ठेले के पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
जहानाबाद कोर्ट एरिया के रस्ते से गुजर रहा एक माल लदे ठेला ने अचानक पलटी मार दी जिससे उसमें दबकर एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है घायल वृद्ध जहानाबाद सटी मोड़ के निवासी 86 वर्षीय केदार प्रसाद हैं जो किसी काम से घटना स्थल से गुजर रहे थे तभी मंगलवार दिन में करीब 11 बजे यह घटना घटी।