पडरौना: बलकुड़िया में पागल कुत्ते का आतंक, मासूम बच्ची गंभीर, गोरखपुर रेफर, ग्रामीणों ने पागल कुत्ते का किया अंत
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण दहशत में आ गए। पिछले कुछ दिनों में इस कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। शुक्रवार को इसी कुत्ते ने गांव की एक मासूम बच्ची पर हमला कर पैर में गहरा जख्म कर दिया। परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते का लीला की समाप्त।