पडरौना: पड़रौना में दिल दहला देने वाली घटना: नशे में युवक सड़क पर गिरा, अर्टिगा ने रौंदा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में
कुशीनगर जनपद के पड़रौना नगर में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अम्बेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय राकेश पासवान, नशे की हालत में सुभाष चौक के पास सड़क पर गिरा हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे कुचल दिया और घसीटते हुए आगे निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाई थीं।