पडरौना: रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मिला तोहफ़ा, तीन दिन मुफ्त सरकारी बस सेवा का पड़रौना में बहनों ने जमकर उठाया लुत्फ़
रक्षाबंधन पर बहनों के चेहरे पर खुशी दोगुनी हो गई। कुशीनगर जनपद और पड़रौना नगर में शनिवार सुबह से ही बहनों ने सरकारी रोडवेज बसों में सफ़र का आनंद लिया।सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए बस सेवा बिल्कुल मुफ्त कर दी गई है। सुबह से ही पड़रौना सरकारी बस स्टेशन पर बहनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कई बहनें अपने परिजनों के साथ बस पकड़ने पहुंचीं हुई थी