पडरौना: माधोपुर ड्रेन में मिले अज्ञात युवक के शव की पुलिस ने शिनाख्त करवाई, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव के ही 22 वर्षीय भोला राय पुत्र प्रमोद राय के रूप में हुई है, जो संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले मंगलवार को लापता हो गया था। परिजनों के काफी प्रयासों के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। गुरुवार को गांव के एक नाले (ड्रेन) में मिला था।