पडरौना: खड्डा खुर्द में रक्षाबंधन पर घर में निकला विषैला कोबरा साँप, मचा हड़कंप, स्नेक मैन सुशील ने किया सकुशल रेस्क्यू
रक्षाबंधन के दिन कुशीनगर के पडरौना विकासखंड क्षेत्र के खड्डा खुर्द गाँव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक विषैला कोबरा सांप निकल आया। यह घर गाँव के निवासी रामाशीष सिंह का है, जहाँ रक्षाबंधन पर मेहमान राखी बांधने पहुँचे हुए थे। कोबरा को देखकर परिवार के लोग और मेहमान घबरा गए, क्योंकि एक दिन पहले ही चंदरपुर में कोबरा के डसने से युवक की मौत हुई हैं।