पडरौना: तरयासुजान थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में महिला का हंगामा, आरोपी की रिहाई पर दी आत्मदाह की चेतावनी
तरयासुजान थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने सीओ से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया व महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि,पुलिस ने आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया, जिससे नाराज महिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई