शाहजहांपुर: रोजा के आईटीआई निवासी युवक ने भाई को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ थाना आरसी मिशन में दर्ज कराई एफआईआर
थाना रोजा क्षेत्र के आईटीआई कालोनी निवासी कन्हैया गुप्ता थाना आरसी मिशन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भाई रामू गुप्ता छह अगस्त को हरदोई बाईपास पर शिव झांकी देखने के बाद हरदोई बाईपास के आगे एक होटल में चाये पीने गया था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोड किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। खड़ा ट्रक भाई से टकराया गया। जिससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गया।