शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की मनाई गई जयंती, एक गोष्ठी का हुआ आयोजन
दरअसल आज समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने उनके विचार व्यक्त किए।