शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र की महिला ने एक व्यक्ति पर आपत्तिजनक फोटो खींचने और वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आज एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 1 मई 2023 को वह नोएडा में एक होटल में नौकरी करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आगरा के रहने वाले एक व्यक्ति से हो गई थी। महिला का कहना है कि वह व्यक्ति उसके किराए के कमरे पर आता था। इसी दौरान उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली।