शाहजहांपुर: गढ़िया रंगीन के भटियां गांव में युवक की मौत,परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने कालगाया आरोप,शनिवार को हो रहा पोस्टमार्टम
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के भटियां गांव निवासी 18 साल के राजू को बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि राजू अमईपुर संडा स्थित झोलाछाप डाक्टर से दवा लेकर आया था। दवा खाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।