शाहजहांपुर: थाना रामचंद्र मिशन के ताहवरगंज मोहल्ले की महिला ने मोहल्ले के व्यक्ति पर मारपीट का लगाया आरोप, आज एफआईआर दर्ज
दरअसल थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ताहवरगंज मोहल्ले की रहने वाली महिला पूजा मेहता ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 8 अगस्त को वह अपने घर के बाहर सीढ़ियां बनवा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक व्यक्ति आया और सीढ़ी बनाने के लिए मना करने लगा। महिला का कहना है कि जब इस बात का विरोध किया। तो जेठ के साथ मारपीट की।