शाहजहांपुर: जलालाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने अपने आवास पर फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
दरअसल आज जलालाबाद विधानसभा से विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने अपने आवास पर जनसुनवाई की। यहां क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। भाजपा विधायक ने समस्याओं को सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।