रायबरेली: रतापुर सामुदायिक केंद्र में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, जिला अध्यक्ष का बयान
Raebareli, Raebareli | Sep 8, 2026
8 सितंबर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे रतापुर सामुदायिक केंद्र मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से शुभारंभ का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ अंजुलता व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी मौजूद रहे।