बरेली: बरेली में पहली पत्नी को मरा हुआ बताकर दूसरी शादी रचा रहा था डॉक्टर, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा
बरेली के नवाबगंज में दूसरी शादी की तैयारियों के बीच पहली पत्नी के पहुंचने पर शादी रुक गई। बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला निवासी निजी चिकित्सक डॉ. बुशरा फरहत अंसारी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने की तैयारी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पति बदायूं जिले के एक सरकारी अस्पताल में एमओआईसी के पद पर तैनात हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि पति नवाबगं