लाडपुरा: कोचिंग छात्रा को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश, युवती इतनी डरी कि पिता के कपड़े पहनकर गई, पकड़ने की कोशिश की
Ladpura, Kota | Sep 9, 2026 कोटा में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा को हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की गई। लेकिन हाथ छुड़ाकर भाग गई। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने संदिग्ध कार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन चालक लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए मौके से भाग गया।