टीकमगढ़: शाहपुर गांव में तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के शाहपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम दयाराम लोधी निवासी शाहपुर बताया गया है। पहले बताया कि मैं अपने घर के बाहर बैठा हुआ था इसी दौरान गांव के लक्ष्मण और दो अन्यलोक आए बेवजह उन्होंने गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।