नईसराय: आवारा मवेशी फसलों को कर रहे बर्बाद, ग्राम पंचायत के फरमान के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
नई सराय कस्बे में यहां वहां घूम रहे अवारा मवेशी किसानों की फसलों को तो चट कर ही रहे हैं। साथ ही आवागमन में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। खासबात यह है कि, इन अवारा मवेशियों के साथ बड़ी संख्या में ऐसे मवेशी हैं जिनके पालक हैं। लेकिन वह भी अपने मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं। जो आमजन की परेशानी का कारण बन रहे हैं।