बक्सर: बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान पोषित आतंकवादी संगठनों का पुतला
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से माता वैष्णों देवी कटरा जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर आतंकी हमले को लेकर बक्सर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर कथकौली मैदान के समीप पाकिस्तान पोषित आतंकवादी संगठनों का पुतला दहन किया और कहा कि इस तरह के आतंकी हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. एक पत्र भी राष्ट्रपति को भेजा गया है.