अकलतरा: अकलतरा SDM ऑफिस के सामने निलंबित महिला सरपंच द्वारा न्याय नहीं मिलने पर 4 दिनों से किया जा रहा आमरण अनशन
बलौदा क्षेत्र के हेड़सपुर गांव की निलम्बित सरपंच शांति बाई द्वारा अकलतरा SDM ऑफिस के सामने न्याय नहीं मिलने की बात को लेकर 4 दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है। रात के वक्त भी निलम्बित महिला सरपंच और ग्रामीण, अनशन स्थल पर जमे रहते हैं। आज 4 दिनों से आमरण अनशन जारी है और अफसरों ने चर्चा की है।