तोकापाल: बस्तर में पहली बार बाइपास के साथ बायोप्रोस्थेटिक वॉल्व सर्जरी, सीसीएसएच में 70 वर्षीय महिला का साढ़े 3 घंटे चला ऑपरेशन
डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहली बार एक मरीज की बाइपास सर्जरी के साथ हृदय का खराब वॉल्व भी बदला गया। अस्पताल के अनुसार, 70 वर्षीय जलपरी जोशी की करीब साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी सफल रही और अब उनकी हालत ठीक है।