बक्सर: बक्सर-इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग जल्द शुरू होगी, GM ने विधायक संतोष निराला को त्योहार से पहले समाधान का आश्वासन दिया
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 राजपुर विधानसभा के विधायक संतोष कुमार निराला ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय में महाप्रबंधक से मंगलवार को मुलाकात की। उनके कार्यालय में भेंट कर बक्सर-इटाढ़ी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग को अविलंब चालू कराने की मांग रखी। विधायक ने कहा कि इस क्रॉसिंग के लंबे समय से बंद रहने से आमजन, कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही।