शिवपुरी नगर: शेरगढ़ में युवक के साथ मारपीट, चोरी का आरोप लगाते हुए एसपी से की शिकायत
मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शेरगढ़ के रहने वाले जगदीश विश्वकर्मा पुत्र समरथ विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के ही कुछ लोगों उसके भाई को घर से बुलाकर के गए। और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। जिसकी शिकायत उन्होने मायापुर थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।