शिवपुरी नगर: शहर स्थित ज्ञान प्रभात होस्टल में 9वीं के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र स्थित ज्ञान प्रभात होस्टल में 9वीं कक्षा के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र ने अपनी मां के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।