शिवपुरी नगर: बरौदी में दोस्तों से हुए विवाद के बाद युवक ने शराब के नशे में ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शिवपुरी जिले के बरौदी की रहने वाली सुशीला राजपूत पत्नि राजेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की आज सोमवर की सुबह उसके बेटे अरविंद राजपूत उम्र 27 साल का झगड़ा बाहर किसी दोस्त से हो गया। जिसके बाद उसने शराब के नशे में छूमंतर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तो परिजनों के द्वारा उसे 10 बजे शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया।