शिवपुरी नगर: खेड़ापति कॉलोनी में एडवांस बिल जमा होने के बावजूद नल कनेक्शन काटने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
शिवपुरी में मार्च 2025 तक का एडवांस बिल जमा होने के बावजूद एक व्यक्ति का नल कनेक्शन काट दिया गया। खेड़ापति कालोनी निवासी रमेश चंद्र सेन ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। रमेश चंद्र सेन ने बताया कि उन्होंने न केवल नल कनेक्शन का बिल जमा किया है, बल्कि मकान का टैक्स भी पूरा चुका दिया है। फिर भी नपा ने उसका नल कनेक्शन काट दिया।