#बलरामपुर! #उतरौला में 12 रबीउल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सजा लंगरे आम, सैकड़ों अकीदतमंदों ने चखा तबर्रुक...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#उतरौला (#बलरामपुर)। बारह रबीउल अव्वल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। इस पावन अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लंगरे आम का अकीदत के साथ आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदों ने तबर्रुक हासिल किया।
राजा बाजार में आमिल रहमानी, आकिब रहमानी, नोमान रहमानी, आसिफ खान, सुल्तान खान, सलमान, एडवोकेट गजनफर, अनवर, सुहैल कुरेशी, जुनैद कुरैशी, अफ़ज़ल, अकरम, शहबाज, आदिल रहमानी, शोयब अहमद हाशमी और तौसीफ हाशमी के संयुक्त प्रयास से भव्य चिकन बिरयानी के लंगर का आयोजन हुआ। यहाँ देर शाम तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।
वहीं दूसरी ओर, चांद मस्जिद के सामने रिजवान, कलीमुल्ला, सलमान रज़ा एवं अन्य सहयोगियों द्वारा लंगर में लजीज दाल-गोश्त का विशेष इंतेजाम किया गया, जहाँ सैकड़ों की तादाद में लोगों ने खाना खाया।
आयोजकों ने बताया कि 12 रबीउल अव्वल का दिन इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) की यौमे विलादत (जन्म दिवस) का मुकद्दस मौका है। आप (स०) की आमद की खुशी में ही इस लंगर का अहतमाम किया गया है, ताकि भाईचारे का संदेश फैले और हर खास-ओ-आम इसमें शरीक हो सके।
#balrampur #Utraula @followers #nonfollowers #rajabazar
Balrampur, Balrampur | Aug 25, 2026