आनंदपुरी: इंद्रदेव को रिझाने के लिए गोविंद गुरु की धोणी पर गंगा आरती, अच्छी बारिश की कामना
क्षेत्र में बारिश की कमी और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर डोकर धाम स्थित गोविंद गुरु की धोणी एवं पिपलाई धोणी में धार्मिक आयोजन किया गया। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गंगा आरती की तथा वदमणा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान इंद्रदेव को रिझाने और क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की कामना को लेकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई।