आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के कार्यक्रम के तहत भागलपुर जिले के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लाभार्थियों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न एवं सरकारी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar