आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञान भवन, पटना में आयोजित नए राशन कार्ड एवं जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर जिले के समीक्षा भवन से किया जा रहा है।
इस अवसर पर भागलपुर से जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार उपस्थित हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar