राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 45 राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मानित
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयनित 45 प्रतिभावान छात्र-खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती अंकिता उपाध्याय, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक भागचंद जैन, राकेश माली, शारीरिक शिक्षक श्रीमती ज्योति खटीक, श्रीमती स्वाति गर्ग, विक्रम चौधरी सहित समस्त स्टाफ साथी, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।