शाहपुरा - स्थानीय विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय “प्रबल कार्यक्रम” का आयोजन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के तहत “प्रबल कार्यक्रम” (PRABAL – Program to Recognize Abilities & Build up Adaptive Life Skills of 21st Century) का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आयोजन पीएम श्री वीरमाता माणिक कँवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में 21वीं सदी के जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शाहपुरा कार्यक्रम के संयोजक हैं और विद्यालय के प्रधानाचार्य सह-संयोजक हैं।
सुबह 9 बजे पंजीयन व स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल गुर्जर, आरपी, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय शाहपुरा तथा मुख्य अतिथि रीता धोबी, प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा द्वारा की गई।
विद्यालय परिवार के द्वारा समस्त मेहमानों का स्वागत-सत्कार किया गया। समस्त विद्यालयों से आए हुए शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का तिलक एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना सभागार में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन, प्रार्थना, स्वागत गान, नृत्य एवं आए हुए अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
ब्लॉक के 17 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 23 छात्राएं एवं 11 छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कुल मिलाकर 34 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 9 से 12 के चयनित दो-दो विद्यार्थी (एक छात्र एवं एक छात्रा) चयन करके विजेताओं के परिणाम जिला स्तर पर भेजे गए।
आयोजन में तीन प्रमुख गतिविधियाँ रखी गईं—
1. नाट्य प्रदर्शन:
लगभग 10–15 मिनट का लघुनाटक — सड़क सुरक्षा की चुनौतियां, जिम्मेदारी एवं समाधान।
2. भाषण / आशुभाषण:
21वीं सदी के समस्त कौशल, AI का जीवन पर प्रभाव, सड़क सुरक्षा एवं “वोकल फॉर लोकल” विषयों पर 2–2 मिनट की प्रस्तुति।
3. पैनल चर्चा / फोकस ग्रुप चर्चा:
समसामयिक विषयों पर समूह में विचार-विमर्श — सड़क सुरक्षा एक चुनौती एवं अन्य विषय।
इसके अतिरिक्त किशोर आयु में आधुनिकता, सोशल मीडिया एवं AI का प्रभाव और नैतिक-सामाजिक मूल्यों का संरक्षण; विद्यार्थी परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा; राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर; स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पाद (“वोकल फॉर लोकल”); तथा “हमारा पर्यावरण हमारा भविष्य: स्वच्छ राजस्थान, हरित राजस्थान” जैसे विषयों पर भी गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें 25 बच्चों ने भाग लिया एवं बहुत ही सुंदर तरीके से अपने विचार सबके समक्ष रखे। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा पर नाट्य प्रदर्शन किया गया एवं ग्रुप डिस्कशन में हरित राजस्थान से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। आशुभाषण में 21वीं सदी के समस्त कौशलों पर चर्चा की गई। नाटक प्रदर्शन में बच्चों ने सड़क सुरक्षा थीम पर अपने नाटक की प्रस्तुति दी। बहुत ही सुंदर तरीके से बच्चों ने अपने विचार मंच पर रखे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बारेठ द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
छात्र वर्ग में परिणाम:
प्रथम स्थान — सांवरलाल बावरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरडा बावरियान
द्वितीय स्थान — आरुष पठान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा
तृतीय स्थान — अवतार धाकड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा
छात्रा वर्ग में परिणाम:
प्रथम स्थान — विष्णु गुर्जर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा
द्वितीय स्थान — मीनाक्षी गुर्जर, पीएम श्री वीरमाता माणिक कँवर
तृतीय स्थान — छवि माहेश्वरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर
सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में समस्त आए हुए छात्र-छात्राओं को अल्पाहार एवं भोजन करवाया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से लगाए गए निर्णायकगण गीता टेलर, प्रतिभा चौहान एवं राजश्री फतेहपुरिया सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों से आए हुए शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्थानीय विद्यालय के निर्णायक के रूप में ज्योति सुमन, रानू धाकड़, मेघा केवलानी, किरण सोडा एवं शकुंतला छिपी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम के समस्त रिकॉर्ड संधारण संबंधी कार्य प्रभारी इंदिरा जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।