पंचायत राज चुनावों को लेकर पंचायत समिति फुलिया कलाँ की समीक्षा बैठक आयोजित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
धानेश्वर (फुलिया कलाँ)। आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर आज धानेश्वर (फुलिया कलाँ) में पंचायत समिति फुलिया कलाँ की पंचायत राज चुनाव समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की उपस्थिति में संगठनात्मक तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पंचायत समिति फुलिया कलाँ एवं जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं से आवेदन भी प्राप्त किए गए। इच्छुक कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए।
बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।