सहजनवा: उग्रसेन पुल की मरम्मत पूरी, 25 अगस्त से शुरू होगी: टूटी सड़क, गार्डर और बेयरिंग की हुई मरम्मत; 16 जुलाई से था बंद
गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाले राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। लगभग एक महीने से अधिक समय से बंद यह पुल 25 अगस्त से यातायात के लिए फिर से खोला जा सकता है। सड़क मे बड़ा छेद होने के कारण 16 जुलाई से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा.