लखीसराय: बकरीद को लेकर लखीसराय में रात्रि गश्ती, रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्धों और वाहनों की जांच की गई
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों पर रोक लगाने के लिए बुधवार एवं गुरुवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया. इसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई. गुरुवार पूर्वाह्न 11:50 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा किया गया.