घाघरा: सरस्वती पूजा पर मां भारती क्लब, छठ मोहल्ला घाघरा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jan 23, 2026 घाघरा प्रखंड के छठ मोहल्ला में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर मां भारती क्लब के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजयुमो अध्यक्ष आशीष सोनी, रामचंद्र बड़ाइक, नीरज साहू, नीरज सिंह, श्याम किशोर पाठक, नवीन साहू, गंगा साहू एवं अरविंद जयसवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।