घाघरा: दोदांग के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, गुमला हॉस्पिटल में भर्ती
Ghaghra, Gumla | Jan 23, 2026 घाघरा थान क्षेत्र के दोदांग के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बिशनपुर ग्राम निवासी अल्बर्ट एक्का, आदर ग्राम निवासी दीपक भगत, व एक अन्य युवक का नाम शामिल है। तीनों घायलों को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला भिजवाया गया।