घाघरा: साइकलिंग कर भारत भ्रमण पर निकलीं पी समीरा खान का घाघरा में स्वागत, पुलिस ने किया सहयोग
Ghaghra, Gumla | Jan 22, 2026 महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर पी समीरा ख़ान साइकिलिंग करते हुवे गुरुवार को घाघरा पहुँची। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर नवडीहा व सॉलिटेयर एजुकेशनल अकैडमी विद्यालय पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। बता दे कि समीरा पर्वतारोही है वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिला की रहने वाली है। वह वर्ष 2025 में अनंतपुर से शुरुआत कर को गुमला के घाघरा पहुंची।