घाघरा: जटया स्कूल जटया की शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए बीडीओ, कई दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Jan 22, 2026 जटया स्कूल जटया में शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीओ के निर्देशानुसार घाघरा प्रखंड बीडीओ ने भाग लिया। बैठक के दौरान बीडीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के रहन-सहन, पठन-पाठन की स्थिति तथा मध्यान भोजन योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।