घाघरा: घाघरा प्रखंड के कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों और क्लबों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jan 23, 2026 घाघरा प्रखंड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विभिन्न पूजा समितियों, क्लबों और स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।