कैलारस शक्कर कारखाना शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम, संचालन के लिए EOI जारी
ब्रेकिंग न्यूज़
मुरैना जिले के बंद पड़े कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य प्रदेश शासन के MSME एवं उद्योग विभाग ने कारखाने के अधिग्रहण, पुनरुद्धार, आधुनिकीकरण और संचालन के लिए Expression of Interest (EOI) आमंत्रित किया है।
जारी सूचना के अनुसार, कैलारस शुगर मिल को वर्तमान क्षमता 1250 TCD (टन गन्ना प्रतिदिन) के आधार पर लीज पर संचालित करने के लिए इच्छुक कंपनियों और संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। कारखाने की इमारत, प्लांट-मशीनरी, गोदाम, कार्यशालाएं और करीब 12.86 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित परिसंपत्तियों में शामिल हैं।
मिल को 30 वर्ष की लीज पर देने का प्रस्ताव है, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। इच्छुक कंपनियों के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को साइट विजिट रखी गई है, जबकि 3 सितंबर को भोपाल में प्री-EOI बैठक आयोजित होगी।
EOI जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है और प्राप्त प्रस्तावों को 16 सितंबर 2026 को खोला जाएगा।
कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू करने के लिए EOI प्रक्रिया शुरू होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब कारखाने के पुनः संचालन की मांग को लेकर आंदोलन और आमरण अनशन जारी है।