मुरैना में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की सख्ती, एसपी ने रात में नाकों का किया निरीक्षण
मुरैना। चंबल नदी से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए मुरैना पुलिस ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 21 अगस्त की रात जिले में लगाए गए स्थाई एवं अस्थाई नाकों का औचक निरीक्षण किया।
एसपी ने दिमनी, लहर, मृगपुरा, महचंदपुर, मैथाना और सराय का पुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नाकों की चेकिंग व्यवस्था देखी और तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एवं सतर्कता जांची।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से रात्रिकालीन निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने चंबल नदी के घाटों से रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए।
एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग करने के साथ अवैध रेत उत्�